स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 शुरु

सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 शुरु

पिथौरागढ़। भारत और कज़ाकिस्तान सेना के बीच चौथा वार्षिक सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 पिथौरागढ़ में शुरु हो गया है, जिसका उद्देश्य जंगल और पहाड़ी इलाकों में अलगाववाद निरोधी, आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन में सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण है। काजिंद 2019 को भारत और कजाकिस्तान के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के एक आयाम के रूपमें देखा जा सकता है। काजिंद के तहत उग्रवाद और आतंकवाद निरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। अभ्यास की समाप्ति 15 अक्टूबर 2019 को होगी।