स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
पराक्रम पर्व पर सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी

पराक्रम पर्व पर सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी

लखनऊ। भारतीय सेना ने पराक्रम पर्व के उपलक्ष्य में मध्य कमान के अंतर्गत आनेवाले महत्वपूर्ण सैन्य स्टेशनों लखनऊ, जबलपुर, बरेली, मेरठ, देहरादून, दानापुर, रायपुर, रांची तथा गोपालपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर लखनऊ छावनी में सुल्तानपुर रोड पर दिलकुशा लॉन में सैन्य हथियारों एवं उपकरणों की एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें इंफैंट्री के सैन्य हथियार एवं उपकरण प्रदर्शित किए गए।