स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
रवींद्र साही की आपदा प्रबंधन में नियुक्ति

रवींद्र साही की आपदा प्रबंधन में नियुक्ति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र प्रताप साही को उत्तर प्रदेश राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राजस्व विभाग ने 10 सितंबर को सरकारी अधिसूचना जारीकर नियुक्ति की सूचना दी थी। लेफ्टिनेंट जनरल रवींद्र प्रताप साही लखनऊ में कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। वे वर्ष 2016 में मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत हुए।