स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
आगरा छावनी में प्रशिक्षण गतिविधियां

आगरा छावनी में प्रशिक्षण गतिविधियां

आगरा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे ने आज सेना की आगरा छावनी का दौरा किया, जहां उन्होंने नवनिर्मित छावनी सामान्य चिकित्सालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री ने शत्रुजीत ब्रिगेड का भी दौरा किया और प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। शत्रुजीत ब्रिगेड के कमांडर ने रक्षा राज्यमंत्री को ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में जानकारी दी। रक्षा राज्यमंत्री ने शत्रुजीत ब्रिगेड के उच्च मनोबल की सराहना की और उसकी युद्ध कौशल एवं ऑपरेशनल तैयारियों पर विश्वास व्यक्त किया।