स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
सशस्‍त्र सेनाओं का साहसिक अभियान

सशस्‍त्र सेनाओं का साहसिक अभियान

कलिमपोंग। भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं ने साहस और अनोखी दूरदर्शिता प्रदर्शित करते हुए 17 दिसंबर से 5 जनवरी तक साहसिक अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान तीन अधिकारियों, वारंट रैंक के तीन अधिकारियों, सेना, नौसेना और वायुसेना के 13 सैनिकों के दल ने शुरू किया है। अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें साइक्लिंग, पैदल यात्रा, पैरा ग्लाइडिंग और समुद्री गोताखोरी शामिल है। अभियान को स्ट्राइकिंग लॉयन डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने कलिमपोंग में दरपिन मोनेस्ट्री के गोम्पा मैदान से रवाना किया।