स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
सेना की आइडिया एवं इनोवेशन प्रतियोगिता

सेना की आइडिया एवं इनोवेशन प्रतियोगिता

लखनऊ। लखनऊ छावनी में भारतीय सेना के कमान तकनीकी केंद्र में दो दिवसीय मध्य कमान आइडिया एवं इनोवेशन प्रतियोगिता हुई, जिसमें मध्य कमान के सैन्यकर्मियों ने 57 इनोवेशन प्रदर्शित किए। इस अवसर पर सैन्यकर्मियों ने मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जेके शर्मा और सेवारत सैन्यधिकारियों को इनोवेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य सैन्यधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं अन्य रैंकों के जवानों की संरचनात्मक क्षमता को बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता में शहर के जानेमाने स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया और अपने कई इनोवशन प्रदर्शित किए।