स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
तलवार का समुद्री भागीदारी अभ्यास

तलवार का समुद्री भागीदारी अभ्यास

मोम्बासा। आईएनएस तलवार ने कीनियाई नौसेना के जहाज शुजा, जो एक अपतटीय गश्ती पोत है के साथ समुद्री भागीदारी अभ्यास किया। पारस्परिकता बढ़ाने और समुद्री सहयोग को मजबूत करने केलिए जहाजों ने बुनियादी युद्धाभ्यास किए। आईएनएस तलवार ने केन्या की नौसेना को मोम्बासा में उनकी मेजबानी केलिए धन्यवाद दिया और केएनएस शुजा ने दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र, विशेष रूपसे अफ्रीका के पूर्वी तट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने केलिए भारतीय नौसेना की सराहना की।