स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
भारतीय सेना का पर्वतारोही दल

भारतीय सेना का पर्वतारोही दल

लद्दाख। भारतीय सेना पर्वतारोही अभियान माउंट कुन लद्दाख के जंसकर रेंज में 30 जुलाई से 29 अगस्त 2019 तक चला। बाईस सदस्यीय दल में 10 महिला अधिकारी शामिल थीं। दल को लेह से 30 जुलाई 2019 को रवाना किया गया था और अपना अभियान समय पर पूरा करके दल सुरक्षित वापस आ गया है। अभियान दल का स्वागत सैन्य प्रशिक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल कुलप्रीत सिंह ने किया। अत्यंत अनुभवी और संतुलित दल को अभियान के लिए चुना गया और प्रशिक्षित किया गया। अभियान दल ने बर्फीले तूफानों और सीधी चढ़ाई वाली बर्फीली चट्टानों का सामना करते हुए माउंट कुन पर विजय प्राप्त की।