स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
नौसेना की जेटी विस्तार परियोजना

नौसेना की जेटी विस्तार परियोजना

पोर्ट ब्लेयर। भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मीटिरियल वायस एडमिरल एसआर सरमा ने नौसेना गोदी में नौसेना की प्रमुख जेटी विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया। करीब 230 मीटर लम्बा जेटी अंडमान और निकोबार कमान में चलाई जा रही बड़ी मरीन संरचना परियोजना है। यह जेटी तैरते बंदरगाह के साथ लंगर को सक्षम बनाएगा और ट्राई सर्विस कमान की जहाज बर्थिंग तथा रखरखाव क्षमता को प्रोत्साहित करेगा। इस अवसर पर अंडमान और निकोबार कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल सूरज बेदी, अडमान और लक्षद्वीप पत्तन के चीफ इंजीनियर टीएन कृष्णामूर्ति भी उपस्थित थे।