स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
विजय परेड में भारतीय सैन्‍य टुकड़ी

विजय परेड में भारतीय सैन्‍य टुकड़ी

नई दिल्ली। भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी कर्नल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में 24 जून 2020 को रूस की राजधानी मास्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित सैन्य परेड में भाग लेगी। इसमें सेना के सभी 75 रैंक के सैन्यकर्मी शामिल रहेंगे। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध 1941-1945 में सोवियत संघ को मिली विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। विजय दिवस परेड में हिस्सा लेने वाले सैन्‍य दल की टुकड़ी का नेतृत्व सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक बड़े रैंक के अधिकारी करेंगे।