स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
अंडमान में एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा

अंडमान में एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने बर्चगंज मिलिट्री स्टेशन पर एम्फिबियन ब्रिगेड का दौरा किया। उन्होंने जंगल सर्वाइवल स्कूल में अभियानों की समीक्षा की और वेव जेनरेशन ट्रेनिंग फैसिलिटी में लैंडिंग शिप रैंप सिम्युलेटर के माध्यम से एएलएस के संचालन समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने सैनिकों को संबोधित करते हुए सैन्य अभियानों के दृष्टिकोण से हर समय तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कोविड-19 सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने योग्य सैन्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।