स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
नौसेना प्रमुख गुजरात दमन एवं दीव गए

नौसेना प्रमुख गुजरात दमन एवं दीव गए

ओखा। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने नए साल की पूर्व संध्या पर गुजरात के ओखा में भारतीय नौसेना के अग्रिम नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। नौसेना प्रमुख को गुजरात, दमन एवं दीव के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ने गुजरात, दमन एवं दीव नौसेना क्षेत्र से संबंधित सामुद्रिक ऑपरेशन एवं सुरक्षा आयामों के बारे में जानकारी दी। नौसैना प्रमुख ने गुजरात, दमन एवं दीव नौसेना के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।