स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
जनरल ने लिया सैन्ययुद्धाभ्यास का जायजा

जनरल ने लिया सैन्ययुद्धाभ्यास का जायजा

देहरादून। सेना की मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जेके शर्मा ने आज उत्तराखंड के चौबटिया का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्ययुद्धाभ्यास के तहत प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल जेके शर्मा कमान पोस्ट अभ्यास में भाग ले रहे भारतीय एवं अमेरिकी सैनिकों से रूबरू हुए। इस दौरान गरूड़ डिविजन के जनरल ऑफीसर कमांडिंग मेजर जनरल कविंद्र सिंह ने उनको युद्धाभ्यास के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल ने मोबाइल ऑपरेशन कक्ष का दौरा कर विधिसम्मत युद्धाभ्यास की तैयारियों का भी जायजा लिया।