स्वतंत्र आवाज़
word map
सेना
थल सेनाध्यक्ष का पूर्वी भारत दौरा

थल सेनाध्यक्ष का पूर्वी भारत दौरा

गुवाहाटी। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरावने ने पूर्वी भारत में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, इसमें सुकना, बिन्नागुरी और पनागर इलाके शामिल थे। दो दिन की यात्रा में थल सेनाध्यक्ष को कमांडरों की संरचनाओं की परिचालन तत्परता, महत्वपूर्ण प्रशिक्षण और रसद मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और सीमाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में भारतीय सेना के प्रयास में विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों के साथ-साथ प्रशिक्षण मानकों की उच्च स्थिति की सराहना की और इस कठिन समय में सभी रैंकों को प्रेरित किया।