स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक

जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के रक्षामंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने जॉर्ज फर्नांडीस के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस ने भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि भारत को सुरक्षित तथा मजबूत बनाने वाले वे एक महान रक्षामंत्री थे। उनकी सादगी और सरलता उल्लेखनीय थी।