स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
योगी ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

योगी ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंती पर समता मूलक चौराहे पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, राज्य सरकार के मंत्री, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, प्रमुख सूचना सचिव अवनीश कुमार अवस्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। गौरतलब है कि ज्योतिबाराव गोविंदराव फुले 19वीं सदी के एक महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ज्‍योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज संस्था का गठन किया था। महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। ज्‍योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।