स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
नौसेना कमांडर निशांत को अंतिम विदाई

नौसेना कमांडर निशांत को अंतिम विदाई

पणजी। भारतीय नौसेना के लड़ाकू पायलट कमांडर निशांत सिंह को 11 दिसंबर को गोवा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कमांडर निशांत सिंह 26 नवंबर 2020 को गोवा में हुई मिग-29 के दुर्घटना में घायल हो गए थे। नौसेना अधिकारी के पुत्र कमांडर निशांत एक क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे, जो किरण, हॉक तथा मिग-29 के लड़ाकू विमान में कुशल थे। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के साथ भी एडवांस्ड स्ट्राइक प्रशिक्षण प्राप्त किया था, वह योग्य पर्वतारोही और कुशल नाविक भी थे।