स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
शहीद के पलानी को सलामी दी

शहीद के पलानी को सलामी दी

कडुक्कलूर। भारतीय सैनिक के पलानी ने भारत की भूमि और संप्रभुता की रक्षा करते हुए लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों की कपटपूर्ण एवं हिंसक झड़प में सर्वोच्च बलिदान दिया। देशभर ने देशसेवा में उनकी शहादत को नमन किया। के पलानी के गृहनगर रामनाथपुरम तमिलनाडु में पूर्ण सैनिक सम्मान से उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, जहां पुष्पचक्र और फूलों की वर्षा करके उनका सम्मान किया गया। परिजनों, गणमान्य नागरिकों और सैन्य अधिकारियों ने भी उन्हें सलामी दी और श्रद्धासुमन अर्पित किए।