स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
एनडी तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित

एनडी तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज विधानसभा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एवं आंध्रप्रदेश के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, समाजवादी पार्टी के नेता प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, डॉ रीता बहुगुणा जोशी और पक्ष एवं विपक्ष के नेता भी शामिल हुए।