स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
दुर्गाबाई देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि

दुर्गाबाई देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू नई दिल्ली में आंध्र एजुकेशन सोसाइटी के स्थापना दिवस समारोह में डॉ दुर्गाबाई देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुर्गाबाई देशमुख भारत की स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्वतंत्र भारत के पहले वित्तमंत्री चिंतामणराव देशमुख की पत्नी हैं। दुर्गाबाई देशमुख ने आंध्र महिला सभा, विश्वविद्यालय महिला संघ, नारी निकेतन जैसी कई संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए अथक प्रयत्न किए हैं। आंध्र प्रदेश के गावों में शिक्षा के प्रसार हेतु उन्हें नेहरू साक्षरता पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने अनेक विद्यालय, चिकित्सालय, नर्सिंग विद्यालय और तकनीकी विद्यालय स्थापित किए। उन्होंने नेत्रहीनों के लिए भी विद्यालय, छात्रावास और तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं।