स्वतंत्र आवाज़
word map
श्रद्धांजलि
सैम मानेकशॉ को देश ने याद किया

सैम मानेकशॉ को देश ने याद किया

नई दिल्ली। भारतीय सेना के फील्ड मार्शल सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ के निधन की 12वीं वर्षगांठ पर देश ने उन्हें याद किया। कमांडेंट डीएसएससी वेलिंगटन ने त्रि-सर्विसेज फ्रेटर्निटी की ओर से उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण किया। ज्ञातव्य है कि सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1971 में हुए पाकिस्तान से युद्ध में विजय प्राप्त की, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ।