

अवध की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अवध शासन की राजमाता बेगम हज़रत महल का 160वां शहीदी दिवस बेगम हज़रत महल पार्क हजरतगंज लखनऊ में मनाया गया। शहीदी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के सदस्य शेख राशिद मिनाई ने किया और कहा कि बेगम हज़रत महल भारत की आजादी के लिए 1857 के गदर की पहली कतार की लीडर थीं, उन्होंने...

भारत और सिंगापुर मेकेनाइज्ड फोर्सेस के बीच 12वें 'बोल्ड कुरूक्षेत्र अभ्यास-2019' का उद्घाटन समारोह बबीना सैन्य स्टेशन झांसी पर हुआ। समारोह में दोनों राष्ट्रों की सैन्य टुकड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य भारत-सिंगापुर सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ाने और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ एक दूसरे...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना की घोषणा से भाजपा बहुत असहज है। उन्होंने कहा कि गरीबोन्मुखी योजनाओं से गरीब विरोधी पार्टियों को...

भारतीय समन्वय संगठन टीम लक्ष्य की महिला टीम ने लक्ष्य कमांडर रचना कुरील और प्रतिभा राव के नेतृत्व में गांव-गांव में जागरुकता अभियान के तहत लखनऊ के गांव अमौसी के भीमनगर में भीम चर्चा का आयोजन किया, जिसमें लक्ष्य की महिला कमांडरों ने सामाजिक विषयों पर जोरदार चर्चा की। लक्ष्य कमांडरों ने कहा कि बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि यदि देश को विश्व समुदाय में अपना अग्रणी स्थान प्राप्त करना है तो आवश्यक है कि हम विश्वास और जोश से भरी अपनी विशाल युवा जनसंख्या को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि जीवन को मात्र दीर्घायु कर देना पर्याप्त नहीं, जीवन गुणात्मक रूपसे समृद्ध और संतुष्ट भी होना चाहिए। उपराष्ट्रपति लखनऊ...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत-2076 से प्रारम्भ भारतीय नव सम्वत्सर और चैत्र नवरात्रि पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है, इस पर्व में उपवास, प्रार्थना एवं...

मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट का 41वां स्थापना दिवस लखनऊ छावनी में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की शुरुआत लखनऊ छावनी में मध्य कमान के युद्ध स्मारक स्मृतिका पर श्रद्धांजलि के साथ हुई। मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष एवं मेकेनाइज्ड इंफैंट्री रेजिमेंट के वरिष्ठ सेवारत सैन्यधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेके शर्मा ने युद्ध...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से हमारे ही देश में कुछ लोग रो रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए। नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोगों को पाकिस्तान से बड़ा लगाव है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकारों में आतंकवादी...

संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें पधारे उच्चतम न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र ने प्रावीण्य सूची में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण और रजत पदक एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने अपने प्रेरणा उद्बोधन में कहा कि हर...

राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में जानी-मानी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था रंगभारती और उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद के सम्मान समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रंगभारती एवं उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद ने उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की 69वीं वर्षगांठ पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने...

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का बत्तीसवां दीक्षांत समारोह आज नेशनल पीजी कालेज के सभागार में मनाया गया। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय मैदानगढ़ी नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित हुए और दीक्षांत भाषण दिया। इसी तारतम्य में इग्नू के 56 क्षेत्रीय केंद्रों...

देश में सत्रहवें लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से लगभग सारे राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं और कुछ चुनौतीपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणाएं होना बाकी है। इन चुनौतीपूर्ण लोकसभा क्षेत्रों में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र भी है, जहां इस समय भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं, जबकि...

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 के परिप्रेक्ष्य में हरियाणा, उत्तराखंड एवं दिल्ली सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में प्रतिभाग किया। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों...

सीएसआईआर-एनबीआरआई लखनऊ में विज्ञान संचार एवं फिल्म निर्माण पर तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को विज्ञान फिल्में बनाने के लिए टिप्स दिए गए। प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न विषयों पर आधारित छोटे-छोटे शॉट लेकर वीडियो बनाने सीखे। कार्यशाला में प्रसार भारती से निमिष कपूर आए थे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विज्ञान...

मुसलमान वोटों के बहक जाने के डर से भगवान श्रीराम के विश्वविख्यात जन्मस्थान अयोध्या की सर्वदा अवहेलना करती आ रही कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा चुनाव में स्टारप्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा को भी आज अयोध्या जाना पड़ा है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में संकटमोचक श्री हनुमानजी के दर्शन किए। प्रियंका गांधी वाड्रा की यह राजनीतिक...