स्वतंत्र आवाज़
word map

किशोरियां और महिलाएं अधूरी शिक्षा पूरी करें!

मध्य प्रदेश में एजुकेट गर्ल्स संस्था का ओपन स्कूल प्रगति कार्यक्रम

एजुकेट गर्ल्स संस्था की वेबसाइट पर नामांकन किया जा सकता है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 6 October 2025 12:21:43 PM

education progress program of educate girls organization in madhya pradesh

इंदौर। मध्यप्रदेश में एजुकेट गर्ल्स संस्था अपने प्रगति कार्यक्रम ओपन स्कूल के जरिए धार, बड़वानी, उज्जैन और खरगौन जिलों में किशोरियों और महिलाओं को माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का दूसरा अवसर प्रदान कर रही है। यह पहल उन महिलाओं और लड़कियों केलिए नई उम्मीद है, जिनकी कम उम्र में शादी, बच्चों की जिम्मेदारियां, आर्थिक तंगी या दूर स्कूलों जैसी चुनौतियों के कारण पढ़ाई अधूरी रह गई थी। एजुकेट गर्ल्स संस्था ने अबतक प्रदेश में 4000 से अधिक महिलाओं और किशोरियों की पहचानकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। एजुकेट गर्ल्स संस्था के कार्मिक गांव-गांव जाकर नामांकन अभियान चला रहे हैं और यह समझा रहे हैंकि इसके लिए यह ऑनलाइन आवेदन किस तरह किया जा सकता है।
एजुकेट गर्ल्स संस्था एमपी के जिलों में 244 शिक्षण कैम्प संचालित कर रही है, जहां स्थानीय प्रेरक महिलाएं उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन, सहयोग और आत्मविश्वास दे रही हैं। एजुकेट गर्ल्स संस्था के इन प्रयासों से न सिर्फ महिलाएं अपने अधूरे सपनों को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने परिवारों और आनेवाली पीढ़ियों केलिए प्रेरणा भी बन रही हैं। एजुकेट गर्ल्स के स्टेट ऑपरेशंस लीड रंजीत नाथ का कहना हैकि धार, बड़वानी, उज्जैन और खरगौन में 10वीं कक्षा में किशोरियों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती हैकि समाज अब महिलाओं की शिक्षा के महत्व को समझ रहा है।
रंजीत नाथ का कहना हैकि महिलाएं स्वयं आगे बढ़ रही हैं, उन्हें बस सही मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहाकि उनका लक्ष्य हैकि हर महिला और किशोरी शिक्षा से सशक्त बने और अपने सपनों को पूरा करे। रंजीत नाथ ने कहाकि संस्था का उद्देश्य मध्यप्रदेश की प्रत्येक महिला और किशोरी को माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की हैकि वे इस अभियान से जुड़ें और जिन महिलाओं या किशोरियों की 10वीं कक्षा पूरी करने की इच्छा है, वे https://www.educategirlspragtimp.ngo/ लिंक पर अपना नामांकन कराएं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]