स्वतंत्र आवाज़
word map

सिल्क एक्सपो में रेशम रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए

नया क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान स्टेशन गोंडा उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित

रेशम विकास व किसान कल्याण के​लिए रेशम बोर्ड प्रतिबद्ध-राकेश सचान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 4 February 2026 12:24:12 PM

silk ratna awards were presented at the silk expo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, वस्त्र, रेशम, हथकरघा एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सिल्क एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया और रेशम क्षेत्रमें उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न पुरस्कार प्रदान किए। राकेश सचान ने इस अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के नए क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान स्टेशन गोंडा को उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित किया कहाकि इससे राज्य में रेशम अनुसंधान, विकास एवं प्रशिक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की मांग पूरी हो गई है। राकेश सचान ने केंद्रीय रेशम बोर्ड की पहल की सराहना करते हुए सदस्य सचिव सीएसबी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि नया आरएसआरएस उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य के हजारों रेशम कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा।
केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव पी शिवकुमार ने कहाकि उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बतायाकि इन संभावनाओं को साकार करने केलिए किसान केंद्रित समाधान, उत्पादकता में वृद्धि तथा आवश्यकता आधारित क्षेत्रीय अनुसंधान सुविधाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहाकि इसी दिशामें सीएसबी गोंडा के करनपुर राजकीय रेशम फार्म में आरएसआरएस की स्थापना करने जा रही है, जो उत्तर प्रदेश एवं मध्य भारत के रेशम उत्पादक राज्यों की अनुसंधान एवं प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। सदस्य सचिव ने उत्तर प्रदेश सरकार के रेशम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सीएसबी-सीएसआरटीआई पम्पोर के निदेशक तथा सीएसबी के वैज्ञानिकों केसाथ करनपुर गोंडा का निरीक्षण किया और राज्य में रेशम विकास को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरएसआरएस का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लगभग 700 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, इनमें रेशम किसान, बुनकर, रीलर, कारीगर, डिजाइनर, राज्य सरकार एवं सीएसबी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।
रेशम क्षेत्रमें उत्कृष्ट योगदान केलिए छह श्रेणियों में रेशम रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डॉ सरदार सिंह पूर्व निदेशक सीएसबी-सीएसआरटीआई पम्पोर, डॉ राम लखन राम वैज्ञानिक डी और एके मन्ना सहायक सचिव (तकनीकी) भी प्रमुख रूपसे शामिल थे। सिल्क एक्सपो-2026 में लगभग 55 स्टॉल में रेशम उत्पादों, तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। एसएमओआई दिल्ली चैप्टर के विशेष थीम पवेलियन में केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों एवं पहलों को प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश में रेशम पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ तथा राज्य सरकार एवं केंद्रीय रेशम बोर्ड की सतत रेशम विकास एवं किसान कल्याण केप्रति प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा, केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव पी शिवकुमार, राज्य सरकार और सीएसबी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]