स्वतंत्र आवाज़
word map

एयर कमांड में सिंदूर शौर्य सम्मान सम्मेलन

वायुसेना और राष्ट्र को गौरवांवित करने वाले वायु योद्धा सम्मानित

असाधारण वीरता, अप्रतिम नेतृत्व व कर्तव्य केप्रति नि:स्वार्थ समर्पण!

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 1 February 2026 02:32:05 PM

sindoor gallantry award conference at air command

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना और राष्ट्र को गौरवांवित करने वाले वीर वायु योद्धाओं को सलाम करने केलिए ‘सिंदूर शौर्य सम्मान सम्मेलन’ का हेडक्वार्टर वेस्टर्न एयर कमांड में आयोजन किया गया। इसमें उन कार्मिकों को सम्मानित किया गया है, जिन्हें असाधारण वीरता, अप्रतिम नेतृत्व और कर्तव्य केप्रति नि:स्वार्थ समर्पण केलिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। देश व नागरिक सुरक्षा की कठिन परिचालन परिस्थितियों में किए गए उनके कार्यों ने दुर्लभ साहस, सटीक निष्पादन और मिशन की सफलता केप्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सम्मानित वायु योद्धाओं का आचरण भारतीय वायुसेना की सर्वोच्च परंपराओं और उसके ‘स्वयं से पहले सेवा’ के स्थायी भाव का प्रतीक है।
वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने सम्मानित वायु योद्धाओं से भेंट की। उन्होंने उनके पेशेवर दबाव में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिचालन वातावरण में अडिग संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने कहाकि परिचालन उत्कृष्टता, कठोर संयुक्त प्रशिक्षण, संसाधनों का निर्बाध समन्वय और इन वायु योद्धाओं की अजेय भावना पर आधारित है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णायक भूमिका केलिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहाकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु योद्धाओं ने असाधारण साहस, इच्छुक परिशुद्धता, क्षेत्रीय विशेषज्ञता और समन्वित संयुक्त निष्पादन का प्रदर्शन किया। इनका अनुकरणीय योगदान ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्यों को प्राप्त करने और भारतीय वायुसेना की इच्छाशक्ति व राष्ट्रीय संकल्प को प्रदर्शित करने में निर्णायक सिद्ध हुए। वायु योद्धाओं ने वायुसेना के वेटरंस केसाथ संवाद में अपने अनुभव व परिचालन बुद्धिमत्ता साझा की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]