स्वतंत्र आवाज़
word map

एम्स भोपाल में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

भोपाल की बेगमों के अनुकरणीय योगदान पर सारगर्भित व्याख्यान हुए

महिला नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 7 January 2026 01:57:31 PM

savitribai phule's birth anniversary was celebrated at aiims bhopal

भोपाल। नर्सिंग कॉलेज एम्स भोपाल में समाज सुधारक, महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण की पुरोधा और भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘फॉरगॉटन क्वींस, अनफॉरगॉटन लेगेसी: नर्सिंग द फ्यूचर विद द स्पिरिट ऑफ द बेगम्स ऑफ भोपाल’ विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान में विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को महिला नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ डॉ माधवानंद कर मुख्य अतिथि थे।
प्रसिद्ध इतिहासकार अलीम बज्मी ने मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने भोपाल की बेगमों के उस दूरदर्शी एवं अनुकरणीय योगदान को रेखांकित किया, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किए। उन्होंने उल्लेख कियाकि इन महिला शासकों ने करुणा, बुद्धिमत्ता और सशक्त प्रशासनिक क्षमता से ऐसे जनस्वास्थ्य सुधार लागू किए, जो उस समय देश में बहुत कम देखने को मिलते थे। अलीम बज्मी ने कहाकि एम्स भोपाल यह संदेश देता हैकि ऐतिहासिक विरासत, महिला नेतृत्व और जनस्वास्थ्य के मूल्यों को समझना और अपनाना आज के समय में भी उतना ही आवश्यक है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाया जा सके।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]