हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर ने एकता रैली व चेतना रथ रवाना किए
महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण चित्रकला स्लोगन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएंस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Thursday 30 October 2025 01:07:35 PM
हल्द्वानी। केंद्रीय संचार ब्यूरो लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नैनीताल हल्द्वानी में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर नगरनिगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने पूर्व प्रचार गतिविधियों के तहत एकता रैली और चेतना रथों को हरी झंडी दिखाई, जिसके माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा भारत की एकता और अखंडता के अनुकरणीय योगदानों के बारेमें लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद वार्ड नंबर 1 सचिन तिवारी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जगदीशचंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य आदित्य रस्तोगी, विनीता किरौला, कविता शाह उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं का आयोजन जस गोविंद पब्लिक स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी में किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में तपस्या ढीगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिका ने द्वितीय और प्रज्ञा पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तपस्या ढीगरा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता में अनेकता के महत्व पर विचार व्यक्त किए, जबकि प्रज्ञा पांडे ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के महत्व को रेखांकित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में तनुजा मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी ने द्वितीय और सुहानी कार्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिया मेहरा ने चतुर्थ और मुस्कान ने पंचम स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अदिति जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी उपाध्याय ने द्वितीय और काव्य डोभाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रिया जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सीमा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान केतहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दीपा जोशी और शोभा चारक ने बतायाकि 2 दिन तक लगने वाली चित्र प्रदर्शनी में भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि चित्र प्रदर्शनी में विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार के इन 11 साल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया है। उन्होंने बतायाकि आज़ाद हिंद फौज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान केसाथ कार्यक्रम का समापन होगा।