स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
बौद्ध प्रतिनिधियों ने देखा प्राचीन नालंदा

बौद्ध प्रतिनिधियों ने देखा प्राचीन नालंदा

पटना। अंतर्राष्‍ट्रीय बौद्धिक सम्‍मेलन-2018 के दौरान बौद्ध प्रतिनिधिमंडल ने 25 अगस्‍त 2018 को बिहार के नालंदा में पुरातन नालंदा विश्‍वविद्यालय के खंडहरों का भी भ्रमण किया। नालंदा अपने प्राचीन इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां विश्व के सबसे प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष आज भी मौज़ूद है, जहां सुदूर देशों से छात्र अध्ययन के लिए भारत आया करते हैं। नालंदा बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्‍थल है, यहां पर्यटक विश्‍वविद्यालय के अवशेष, संग्रहालय, नव नालंदा महाविहार और ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल देखने आते हैं। इसके अलावा इसके आस-पास में भी बहुत से पर्यटक स्‍थल हैं।