स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
लंगर के संग मुशायरे का आयोजन

लंगर के संग मुशायरे का आयोजन

लखनऊ। कृपाल आश्रम स्नेहनगर आलमबाग लखनऊ में संत दर्शन सिंह महाराज और संत राजिंदर सिंह महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव की शुरुआत मुशायरे से हुई। मुशायरे में जनाब वासिफ फारूकी, मोहम्मद अली साहिल जैसे शायरों ने शानदार कलाम पेश किए। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, नानक चंद लखमानी, हरिशरणलाल गुप्ता, पृथ्वीराज सिंह चौहान, नरेश अरोड़ा मौजूद थे। मुशायरे का संचालन मनमोहन सिंह दर्द लखनवी ने किया। इस मौके पर लंगर का आयोजन किया गया।