स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
मुंबई में श्रीरामानु ग्रह धाम पर कथा

मुंबई में श्रीरामानु ग्रह धाम पर कथा

मुंबई। श्रीरामानुग्रह धाम आश्रम सांताक्रुज मुंबई के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद सरस्वती के संरक्षण एवं संयोजन में अष्टम दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा की समाप्ति पर यज्ञ-हवन महाप्रसाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथा व्यास अप्रमेय प्रपन्नाचार्य, महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज, महामंडलेश्वर गीतानंद महाराज, स्वामी उदितानंद महाराज ब्रह्मचारी, स्वामी जनार्दन व्यास, बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी, स्वामी कृष्णदास महाराज और विशिष्ट संत उपस्थित थे।