स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी प्रतियोगिता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी प्रतियोगिता

लखनऊ। रामाधीन सिंह गर्ल्स पीजी कॉलेज बाबूगंज लखनऊ में श्रीमाधव मंदिर की संस्था श्रीराधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नो प्लास्टिक यूज, स्वच्छता जागरुकता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीला में कृष्ण जन्म, ऊखल बंधन, दही हांडी, कालिया नाग मर्दन, रासलीला, बृज की होली, गोवर्धन लीला, कंस वध, गीता उपदेश के आधार पर झांकियां लगाई गईं। झांकी प्रतियोगियों को तीन ग्रुप कृष्णा, राधिका, बलदेव में बांटा गया था, जिसमें राधिका ग्रुप में श्वेता मिश्रा, सुषमा कुमारी, शक्ति द्विवेदी, नैना प्रजापति प्रथम रहीं। इन्हें संस्थान के पदाधिकारी भारतभूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, गोविंद साहू ने श्री रामस्वरूप महाराज मेमोरियल पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ रेनू सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला।