स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
दुर्गा पूजा और दशहरा की धूम

दुर्गा पूजा और दशहरा की धूम

लखनऊ। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक श्रद्धा के प्रतीक दुर्गा पूजा और विजय दशमी यानी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश-विदेश तक इन पर्वों को खास तैयारी और साजसज्जा से उत्साहपूर्वक‌ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां दी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।