स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
योगी ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया

योगी ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों और सिख समाज के प्रमुख संतों के साथ डीएवी कॉलेज लखनऊ में साहिब श्रीगुरु नानक देवजी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, आशुतोष टंडन, डॉ महेंद्र सिंह, ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा और सिख समुदाय से गणमान्य नागरिक मौजूद थे।