स्वतंत्र आवाज़
word map
धर्म और आध्यात्म
अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 में कम्बोडिया देश की प्रस्तुति का अवलोकन किया। इस प्रस्तुति में रामायण विशेषकर लव-कुश प्रसंग का चित्रण नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, निदेशक संस्कृति एवं सूचना शिशिर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।