स्वतंत्र आवाज़
word map

सिंधिया ने किया गांव में समृद्धि केंद्र का शुभारंभ

प्रमाण पत्रों से ई-बैंकिंग तक आवश्यक सेवाएं अब गांवों में ही उपलब्ध

विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगे समृद्ध गांव-ज्योतिरादित्य सिंधिया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 15 March 2026 02:04:15 PM

scindia inaugurates samriddhi kendra in umri village

गुना (मध्यप्रदेश)। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी गांव में समृद्ध ग्राम फिजीटल सेवा पहल के अंतर्गत 'समृद्धि केंद्र' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि समृद्ध गांव विकसित भारत की मजबूत नींव हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकीकृत फिजीटल सेवा केंद्र के विजन को साकार करने में मदद करेगा, इसमें गांवों और दूरदराज के क्षेत्रोंमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, वित्तीय एवं ई-गवर्नेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहाकि भारतनेट कनेक्टिविटी को एकीकृत ग्रामीण सेवा वितरण केलिए एक मंच में बदला गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रोंमें नागरिक केंद्रित सेवाओं की एकीकृत आपूर्ति करना है।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि समृद्धि केंद्र की परिकल्पना सिंगल विंडो ग्रामीण सेवा केंद्र के रूपमें की गई है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, वित्तीय सेवाएं, ई-गवर्नेंस सहायता, उद्यमिता प्रोत्साहन, डिजिटल कनेक्टिविटी सेवाएं एकही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि हम दुनिया को उमरी गांव तक ला रहे हैं, शिक्षा और कृषि से स्वास्थ्य तथा सरकारी सेवाओं तक प्रौद्योगिकी नागरिकों के हाथों में नए अवसर सीधे पहुंचा रही है। उन्होंने कहाकि डिजिटल उपकरणों से किसानों को मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों तथा फसल के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त हो रही है, इससे कृषि और अधिक स्मार्ट एवं उत्पादक बनेगी। उन्होंने कहाकि छात्रों की आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच आसान हुई है, दिल्ली और दूसरे राज्यों के चिकित्सकों से टेली परामर्श से त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि प्रमाणपत्रों से ई-बैंकिंग तक आवश्यक सरकारी सेवाएं अब समृद्ध ग्राम के भीतर ही उपलब्ध हैं, यह वास्तव में ‘भविष्य का कार्यक्रम’ है, जो यह सुनिश्चित करता हैकि विकास की गति हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि देश के डिजिटल परिवर्तन के अगले चरण में भारतनेट कनेक्टिविटी का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि गांवों में जीवन जीने में आसानी और वह गुणवत्तापूर्ण हो। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहाकि उमरी समृद्धि केंद्र में टेलीमेडिसिन परामर्श, बुनियादी स्वास्थ्य जांच केलिए हेल्थ एटीएम, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि से किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र समुदाय आधारित मॉडल पर संचालित है, जिसमें प्रशिक्षित स्थानीय युवा विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर के रूपमें कार्य करेंगे। इससे ग्रामीण रोज़गार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस कार्यक्रम का क्रियांवयन दूरसंचार विभाग डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन केसाथ साझेदारी में कर रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]