असम के धेमाजी में 10वें मिसिंग यूथ फेस्टिवल में उमड़े यूथ ट्राइब्स
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में होंगी मिसिंग युवाओं की बंपर भर्तियांस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 31 January 2026 02:14:38 PM
धेमाजी (असम)। गृहमंत्री अमित शाह ने असम के धेमाजी में 10वें मिसिंग यूथ फेस्टिवल को संबोधित करते हुए कहा हैकि मिसिंग यूथ फेस्टिवल ने पूरे देश के ट्राइब्स को एक अलग दिशा दिखाई है। उन्होंने कहाकि अपने अधिकारों, संस्कृति, भाषा, साहित्य, नृत्य और संगीत की रक्षा करने का रास्ता हाथ में बंदूक लेकर नहीं, बल्कि ऐसी युवा पहलों के माध्यम से ही हो सकता है। उन्होंने कहाकि कई संस्कृतियों को मिलाकर मिसिंग संस्कृति की तरह ही भारत की संस्कृति बनती है, यह दृष्टिकोण असम को आगे ले जा रहा है। उन्होंने कहाकि डोनी पोलो सिर्फ असम और अरुणाचल प्रदेश केलिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत को दुनियाभर में प्रसिद्ध बनाती है। अमित शाह ने कहाकि एक ज़माने में अलगअलग जनजातियां अपनी संस्कृतियों की रक्षा केलिए संघर्ष करती थीं और विपक्षी सरकारें इनको कुचलकर रखना चाहती थीं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि गृह मंत्रालय के नियुक्त इंटरलॉक्यूटर समस्याओं के समाधान केलिए कार्यरत हैं। उन्होंने कहाकि नरेंद्र मोदी सरकार का मानना हैकि हर संस्कृति, भाषा, परंपरा को भारत में जीवित रहने का समान अधिकार है और इन सबके संवर्धन से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। अमित शाह ने कहाकि बोगीबील ब्रिज की रचना हमारे मिसिंग श्रमिक भाई-बहनों के पसीने से हुई है, यह ब्रिज नए भारत की कल्पना का प्रतीक बना है, जिसे 4 साल में पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने किया है। गृहमंत्री ने कहाकि मिसिंग समाज हमारे ब्रह्मपुत्र घाटी की धड़कन है, मिसिंग संस्कृति असम और भारत की संस्कृति की आत्मा, जीवंत पहचान और आनेवाले भारत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहाकि हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में मिसिंग समाज के योगदान को कभी नहीं भूल सकते, हर संघर्ष में मिसिंग समाज ने भारत की सुरक्षा केलिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, मिसिंग समाज ने नदियों को रास्ता देकर बाढ़ को कम करने का प्रयास किया है। अमित शाह ने कहाकि अली-आये-लिगांग प्रकृति केसाथ संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अमित शाह ने कहाकि आनेवाले दिनों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मिसिंग युवाओं की विशेष भर्ती होगी, जिससे यहां के युवा भारत माता की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान दे सकेंगे। अमित शाह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम शांति के रास्ते पर चल रहा है, कई ऐतिहासिक समझौते कर लगभग 10 हज़ार युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बतायाकि असम के 200 लोअर प्राइमरी स्कूलों में मिसिंग भाषा को शिक्षा के रूपमें स्वीकारकर लिया गया है। अमित शाह ने कहाकि आज असम का युवा हथियार की जगह विजन और डर की जगह सपनों को महत्व दे रहा है। उन्होंने कहाकि हमने बिना सिफारिश के लगभग 1 लाख 56 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य किया है। उन्होंने कहाकि यहां लगने वाली सेमीकंडक्टर फैक्ट्री से 27 हज़ार से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी और 2026 के अंततक मेड इन असम चिप पूरी दुनिया में पहुंच जाएगी।
गृहमंत्री ने कहाकि मिसिंग समाज की ज़िम्मेदारी पूरे असम को घुसपैठिया मुक्त करने की है। उन्होंने कहाकि सात ज़िले आज घुसपैठिया बहुल हो गए हैं, पिछली सरकार के 20 साल के शासन में इन ज़िलों में घुसपैठियों की आबादी लाखों में हो गई। उन्होंने कहाकि डॉ हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में घुसपैठियों को न सिर्फ रोका जाएगा, बल्कि उन्हें चुनचुनकर बाहर निकाला जाएगा। अमित शाह ने कहाकि दशकों तक विपक्षी सरकारों ने आंखें मूंदकर रखीं, इसीके परिणामस्वरूप असम की डेमोग्राफी पूरी तरह से बदल गई है और इसे रिवर्स करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करेगी। उन्होंने जिक्र कियाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को उच्चशक्ति वाला जनसांख्यिकी बदलने वाले मिशन की घोषणा की थी, जो देशभर में अप्राकृतिक तरीके से हो रहे डेमोग्राफिक परिवर्तन का अभ्यासकर इसका उपाय सुझाएगा। उन्होंने कहाकि असम सरकार ने 1 लाख 26 हज़ार एकड़ भूमि को घुसपैठियों से मुक्त कराया है।
अमित शाह ने कहाकि केंद्र सरकार ने असम के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है, नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 साल में असम केलिए 4 लाख 50 हज़ार करोड़ रुपए दिए हैं। गृहमंत्री ने कहाकि नरेंद्र मोदी सरकार आदिवासियों के कल्याण केलिए समर्पित सरकार है और अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजाति आयोग और जनजाति मंत्रालय का गठन किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को आदिवासी गौरव दिवस घोषित किया और देशभर में 200 करोड़ के बजट से ट्राइबल म्यूज़ियम बनाए गए हैं। अमित शाह ने कहाकि पिछले बजट में 1 लाख 35 हज़ार करोड़ रुपए ट्राइबल विकास केलिए दिए गए हैं। उन्होंने कहाकि एकलव्य रेज़िडेंशियल स्कूल का बजट भी 25 गुना बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर असम के मुख्यमत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।