स्वतंत्र आवाज़
word map

'हिंदुत्व' कहानी नहीं, सत्य की वाणी है'

करण राज़दान की हिंदुत्व 7 अक्टूबर को रिलीज होगी

धर्मनिर्पेक्षवादियों की आंखे खोलती है फिल्म 'हिंदुत्व'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 29 August 2022 05:07:42 PM

karan razdan's film 'hindutva'

मुंबई। करण राज़दान की फ़िल्म 'हिंदुत्व' की रिलीज़ डेट आ गई है। बताया गया हैकि यह फ़िल्म 7 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने की तैयारी में है। फिल्म का मोशन पोस्टर आउट हो चुका है, जिसमें रिलीज़ की तारीख का एलान कर दिया गया है। जयकारा फिल्म्स और लॉर्डशिव कम्युनिकेशंस निर्मित इस फ़िल्म को प्रगुण भारत ने प्रस्तुत किया है। फिल्म की कहानी करण राज़दान ने लिखी है, उसे निर्मित और निर्देशित भी किया है। हिंदुत्व में युवा प्रतिभाएं आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया और अंकित राज मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता आशीष शर्मा ने सोशल मीडिया पर फ़िल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा हैकि जिस सचसे रखा वंचित हमें, सच्चाई अबवो सुनानी है, हिंदुत्व कोई कहानी नहीं, यह सत्य की वाणी है, बड़े सम्मान और गर्व से हम फ़िल्म 'हिंदुत्व' 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर ला रहे हैं।
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण राज़दान का कहना हैकि हिंदुत्व प्यार, दोस्ती, छात्र राजनीति और हिंदुत्व के वास्तविक सार के बारेमें है। फिल्म हिंदूवाद के बारेमें कुछ ऐसे विवरण प्रकट कर रही है, जिसे देशके कुछ हिंदू भी नहीं जानते हैं। उन्होंने कहाकि मीडिया-सोशल मीडिया में विशेष रूपसे राजनीतिक हलकों में बहुत चर्चा हुई हैकि हिंदूधर्म और हिंदुत्व केबीच एक बड़ा अंतर है, हिंदूधर्म को एक शांतिपूर्ण जीवनशैली माना जाता है, जबकि हिंदुत्व को कट्टरपंथी और चरमपंथी के रूपमें प्रचारित किया जारहा है और हिंदुत्व का पालन करनेवाले हिंदुओं को कट्टरपंथियों के रूपमें चित्रित किया जारहा है। करण राज़दान का कहना हैकि लोग यह नहीं समझतेकि हिंदीमें अनुवादित हिंदुइज़्म का शाब्दिक अर्थ हिंदुत्व है, इसका मतलब हिंदूधर्म नहीं है, हिंदुइज़्म एक धर्म नहीं है तो इसका शाब्दिक अनुवाद क्या है? यह हिंदुत्व है। फिल्म हिंदुत्व वास्तव में दस कदम आगे जाती है और इन तथाकथित धर्मनिर्पेक्षवादियों को बताती हैकि हिंदुत्व का वास्तवमें क्या मतलब है।
करण राज़दान का कहना हैकि बॉलीवुड में बहुत सारे हिंदू को कोसते हैं, चाहे हमलोग हों या हमारे देवी-देवता, सभीको बॉलीवुड ने या तो नकारात्मक रूपमें दिखाया है या हास्यास्पद, जबकि ये दोनों ही रूप अस्वीकार्य हैं, इसी तरह फिल्म हिंदुत्व का जन्म हुआ है। करण राजदान ने कहाकि मैं सीधेसे यह बात कहना चाहता हूंकि चाहे वह भारत में हो या पूरी दुनिया में, हिंदुत्व का एक ग़लत अर्थ और संदेश फैलाया जा रहा है। करण राजदान ने बॉलीवुड की कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में भी लिखी हैं, इनमें-दिलवाले, त्रिमूर्ति, दुश्मनी, दिलजले जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड एवं मिस्टर भट्टी ऑन छुट्टी जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। करण राज़दान ने हमेशा अलग और बोल्ड विषयों पर फिल्में बनाई हैं और उनकी आनेवाली फिल्म हिंदुत्व भी अपने आपमे एक अनूठी फ़िल्म है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]