

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे में चिकित्सा विज्ञान में अभूतपूर्व प्रगति को चिह्नित करते हुए कैंसर के इलाज केलिए भारत की पहली घरेलू जीन थेरेपी का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कहाकि यह कैंसर उपचार थेरेपी निस्संदेह एक बड़ा कदम है-वास्तव में भारत में स्वास्थ्य सेवा नवाचार की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में भारतीय रिज़र्व बैंक के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम आरबीआई@90 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपने अस्तित्व के 90 वर्ष पूरे होने पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, आरबीआई ने आजादी से पहले और बादके दोनों ही युग देखे हैं...

ठाणे के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड को सौंप दी गई। यह नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) एनएडी (करंजा) केलिए कमोडोर विक्रम बोरा एनडी (एमबीआई)/ जीएम (टेक) ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई में आईजीएफ वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन-नेक्सट10 में कहा हैकि आनेवाले महीनों में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव होने जा रहे हैं, जो आनेवाले 25 वर्ष का भविष्य तय करने वाले होंगे। उन्होंने कहाकि ये चुनाव लोकतंत्र केसाथ ग़रीब कल्याण, जनकल्याण, परंपरा और तकनीक केबीच तालमेल केसाथ...

केंद्रीय सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा हैकि भारत सरकार मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग की उन्नति केलिए अनुकूल माहौल बनाने पर काम कर रही है। मुंबई में फिक्की फ्रेम्स के 24वें संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि भारत का मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग सॉफ्ट पावर और अनेक देशों केबीच मुख्य योगदानकर्ता है, मीडिया...

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कहा हैकि हमें युद्ध लड़ने में सहायक हमारी पारंपरिक उपकरण सामग्री को भविष्य के युद्धों के उभरते परिप्रेक्ष्य के अनुकूल बनाने हेतु उनका फिरसे डिजाइन और पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है। नौसेना प्रमुख पुणे के गिरिनगर में सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईएलआईटी) में 'भारत की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आज लगभग 2000 करोड़ रुपये लागत की आठ अमृत यानी कायाकल्प और शहरी परिवर्तन केलिए अटल मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत बनाए गए 90000 से अधिक आवास लाभार्थियों को समर्पित किए। सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक (महाराष्ट्र) में आज 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और छत्रपति शिवाजी महाराज की माताजी राजमाता जीजाबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देशवासियों का आह्वान कियाकि श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देश के सभी मंदिरों में...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को देश की सेवा में समर्पित भारतीय नौसेना को नौसेना डॉकयार्ड मुंबई में आयोजित आकर्षक कमीशनिंग समारोह में सौंपा। रक्षामंत्री ने आईएनएस इम्फाल को रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत' का एक चमकदार उदाहरण और राष्ट्रीय...

भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में नौसेना के दिवंगत वाइस एडमिरल बेनॉय रॉय चौधरी को प्राप्त मूल 'वीर चक्र' प्रदान किया गया है। आईएनएस शिवाजी के विशिष्ट चेयर मरीन इंजीनियरिंग के सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल दिनेश प्रभाकर ने भारतीय नौसेना की ओरसे वीएडीएम चौधरी के परिजन पदिप्त...

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ ने निष्ठा भवन न्यू मरीन लाइंस चर्चगेट स्टेशन केपास मुंबई-400020 में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण मुंबई बेंच के नए कार्यालय परिसर का फीता काटकर उद्घाटन किया। बेंच का नया कार्यालय परिसर हितधारकों की जरूरतों को सर्वोत्तम संभव तरीकों से पूरा करने केलिए सभी सुविधाओं से लैस है।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि उन्हें खुशी हैकि राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपनी 100 वर्ष की शैक्षिक यात्रा के दौरान शिक्षा के उच्च मानकों की स्थापना की है। राष्ट्रपति ने एक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे को उसके 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भव्य परेड समारोह में प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहाकि सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा के उच्चतम स्तर के संस्थान के रूपमें प्रतिष्ठा अर्जित की है, उन्हें देश एवं देश के वीर सैनिकों की निरंतर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला में 145वें रक्षा कोर्स की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की। राष्ट्रपति ने कहाकि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी नेतृत्व का एक ऐसा उद्गम स्थल है, जिसने महान योद्धाओं को जन्म दिया है, यह अकादमी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में भी विशिष्ट स्थान रखती है...

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के 8वें पीडीएनएस के स्मरणोत्सव पर राष्ट्र की प्रगति और इसकी सुरक्षा आवश्यकताओं केबीच अटूट संबंध पर बल दिया। उन्होंने कहाकि आर्थिक शक्ति विकास का स्रोत है, लेकिन एक सैन्य शक्ति भी है, जोकि अपनी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हुए अपने...