केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने विधवाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह कृष्ण कुटीर के लिए लोगो डिज़ाइन करने की प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता आज एक अगस्त से शुरू हो गई है, जबकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 अगस्त है। इसके बाद जो एंट्री भेजी जाएंगी उनको इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रीय हिंदी स्वास्थ्य पत्रिका आरोग्य दर्पण की स्मारिका ‘मैं हूँ बेटी-2018’ का विमोचन राजभवन लखनऊ में किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को सम्मान देना भारतीय संस्कृति की विशेषता रही है और शास्त्रों में कहा गया है कि जहां महिलाओं की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता...
भारत सरकार के नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र और डीआईसीई जिलों की साझेदारी के साथ वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स के तीसरे संस्करण के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं और नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2018 तक बढ़ा दी गई है। वुमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स की घोषणा इस साल मार्च में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई...
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने ‘जेलों में महिलाएं’ विषय पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसका उद्देश्य महिला बंदियों के विभिन्न अधिकारों के बारे में समझदारी कायम करना, उनकी समस्याओं पर विचार करना और उनका संभव समाधान करना है। इस रिपोर्ट में 134 सिफारिशें की गई हैं, ताकि जेल में बंद महिलाओं के जीवन में सुधार लाया जा...
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला चंडीगढ़ के परिसर में सखी सुरक्षा आधुनिक डीएनए फोरेंसिक लैबोरेट्री की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लैब यहां आदर्श फोरेंसिक लैब के तौरपर स्थापित की जा रही है और देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही लैब शुरू की...
नीति आयोग ने भारतीय सिनेमा के अभिनेता और उद्यमी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी महत्वपूर्ण पहल महिला उद्यमिता प्लेटफॉर्म के सहयोग और समर्थन के आशय पत्र पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिताभ कांत की उपस्थिति में नीति आयोग की सलाहकार अन्ना रॉय और सुशांत सिंह राजपूत ने इस...
भारतीय रेल और महिला यात्रियों के लिए आज का दिन यानी 5 मई खुशी का दिन है। आज मुंबई के चर्चगेट और बोरीवली के बीच 5 मई 1992 को चलाई गई पहली महिला स्पेशल रेलगाड़ी के परिचालन की 26वीं वर्षगांठ है। आज के ही दिन भारत में विश्व की पहली महिला स्पेशल रेलगाड़ी चलाई गई थी। भारतीय रेल की यह ट्रेन महिलाओं के लिए समर्पित एक मील का पत्थर है।...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तत्पर है तथा महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारीशक्ति के उन्नयन हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं...
भारत, फिनलैंड, इटली, रूस और कंबोडिया की महिला उद्यमियों ने नई दिल्ली में पहले अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सम्मेलन में अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन में ‘महिला उद्यमी-सतत जीविका से सफल कारोबार’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में सचिव तथा विकास...
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि महिलाएं समाज में परिवर्तन का मुख्य स्रोत हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल संघ के कार्यक्रम में यंग वूमन अचीवर्स पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए। राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि आधी आबादी में विषमता रही तो देश ऊपर नहीं उठ सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत भारत को...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने आज नई दिल्ली में फिक्की महिला संगठन के 34वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि महिलाएं कार्यस्थल और घर पर विविध तरीकों से काम करके हमारी अर्थव्यवस्था में योगदान देती हैं, लेकिन जब यह बात व्यवसाय और वाणिज्य पर आती है तो यह खेदजनक है कि महिलाओं को उनका बकाया नहीं दिया जाता। राष्ट्रपति...
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पंचायती राज की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम पर एक परियोजना क्रियांवित की है, जिसे भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यरत एक स्वायत्त निकाय ‘राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान’ क्रियांवित कर रहा है। दो स्तरीय...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि महिलाओं का सशक्तिकरण उन्हें गरिमामय ज़िंदगी, सम्मान के साथ बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेने के योग्य बनाएगा। उपराष्ट्रपति हैदराबाद में महिला दक्षता समिति के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बात के पर्याप्त प्रमाण हैं कि आरंभिक वैदिककाल से ही जीवन के...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, महिलाओं को अन्याय और शोषण बर्दाश्त नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें इसके विरुद्ध आवाज़ उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें अन्याय एवं शोषण से बचाने के लिए हेल्पलाइन ‘181’ शुरू की गई है और 1090 पहले...
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने गंगटोक में सिक्किम सरकार की सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और कल्याण विभाग मंत्री तुलसी देवी रानी के साथ एक समीक्षा बैठक की सहअध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य लैंगिक असमानता को समाप्त करने में केंद्र और राज्य के साझा विजन पर चर्चा करना था। मेनका संजय गांधी ने...

मध्य प्रदेश

















