स्वतंत्र आवाज़
word map

दिव्यांग कंचन खन्ना को 'साहस' का सम्मान

कंचन खन्ना महिला सशक्तिकरण की आदर्श-रीता बहुगुणा

मुरादाबाद में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सम्मानित किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 21 October 2018 05:16:10 PM

kanchan khanna

मुरादाबाद। शारीरिक दिव्यांगता से बहुत हदतक प्रभावित और अपने पुरुषार्थ से आत्मनिर्भता की प्रेरणास्रोत एवं शिक्षा के क्षेत्र की जानीमानी प्रतिभाशाली कंचन खन्ना को उनकी ‌योग्यता और कर्मठता के लिए प्रतिष्ठाजनक सम्मान प्राप्त होते आ रहे हैं। साहस वैलफयर सोसायटी मुरादाबाद ने भी उनका सम्मान किया है। मुरादाबाद पंचायत भवन में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, मातृ शिशु कल्याण और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कंचन खन्ना के प्रगति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साहस वैलफयर सोसायटी मुरादाबाद का उत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया। एक दिव्यांग होते हुए कंचन खन्ना की साहसपूर्ण आत्मनिर्भरता के लिए सराहना की गई। इस अवसर पर साहस वैलफयर सोसायटी की पदाधिकारी और शहर के विशिष्ट नागरिक उपस्थित थे। महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महिला सशक्तिकरण के लिए कंचन खन्ना को आदर्श बताया और उनको अपना हरसंभव समर्थन दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]