लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने भारत सरकार में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें अकादमी के नई दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस से 1959 में चार्लीविले एस्टेट मसूरी में जाने से लेकर अबतक के विकास के बारे में...
राज्यपाल राम नाईक से राजभवन लखनऊ में भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2018 के 16 एवं भारतीय वनसेवा बैच 2016 के 6 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल राम नाईक ने प्रशिक्षुओं को प्रेरणाप्रद संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, ऐसे राज्य में जनहित को समर्पित निष्पक्ष व पारदर्शी प्रशासनिक सेवाओं पर उन्हें...
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखासेवा, भारतीय व्यापार सेवा और भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूहों ने एक साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर प्रशिक्षुओं से कहा कि विधायिका के प्रति कार्यपालिका के दायित्व को सुनिश्चित करने में लेखापरीक्षा तथा लेखासेवा...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां शास्त्री भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन व्यवस्था पर उनसे अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विकास कार्यों के क्रियांवयन में उनकी महत्वपूर्ण...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की सिविल सेवा के अधिकारियों को नसीहत दी है कि वे देश-समाज और प्रशासन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। राष्ट्रपति ने बड़ी स्पष्ट भाषा में कहा कि लोकसेवक अपना आत्मावलोकन करें, उनपर देश की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। लालबहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में 120वें इंडक्शन...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बदलते स्वरूप के संदर्भ में राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय राजनयिकों से प्रभावी कूटनीति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उपराष्ट्रपति ने उनके आवास पर उनसे मिलने आए भारतीय विदेश सेवा बैच 2017 के 41 अधिकारियों को भारत और विश्व विषय...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि अधिकारियों के लिए स्थानीय भाषा सीखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कार्यकुशलता बढ़ती है और स्थानीय लोगों से बातचीत करना भी आसान हो जाता है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू नागपुर में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के भारतीय राजस्व सेवा-71 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से...
भारतीय डाक सेवा और भारतीय कॉरपोरेट विधि सेवा के परिवीक्षा अधिकारियों के समूहों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि दोनों ही सेवाओं की भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डाकघर ऐसे दूरदराज स्थानों पर भी हैं, जहां अभी तक बैंक नहीं पहुंचे हैं।...
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों से अपील की है कि वे ग्रामीण डाक नेटवर्क को वितरण और लॉजिस्टिक केंद्र बनाने के लिए नेटवर्क को नया स्वरूप देकर उसे और मजबूत बनाएं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भारतीय डाक सेवा की रफी अहमद किदवई डाक अकादमी के प्रोबेशनरों से बातचीत कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने...
भारतीय विदेश सेवा के 2016 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने इस मौके पर प्रशिक्षुओं को सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने एक राजनयिक प्रतिनिधि के रूप में देश की सेवा करने का...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में 20 सफल उम्मीदवारों से भेंट की, जिन्होंने सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री ने लोक सेवाओं में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...
प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय लोक सेवा परीक्षा 2014 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इरा सिंघल, निधि गुप्ता, वंदना राव और चारूश्री टी सहित पहले छह स्थानों में जगह बनाने वाली इन चारों महिला उम्मीदवारों का अभिनंदन किया और उन्हें...
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में 115वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संघीय ढांचा हमारे संविधान की एक आधारभूत विशेषता है, हमारा संघीय ढांचा हमारे बीच की विविधता...
भारतीय नागरिक लेखा सेवा के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के समूह ने कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। परिवीक्षाधीन अधिकारियों से राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नागरिक लेखा सेवा को भारतीय सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली में सुधारों के एक भाग स्वरूप 1976 ...
सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2013 के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण 7 अप्रैल 2014 से होगा। संघ लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2013 में आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2013 के परिणामों के आधार पर जिन अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप 'क' तथा ग्रुप 'ख') में चयन हेतु...

मध्य प्रदेश

















