स्वतंत्र आवाज़
word map

मोदी भारत के नम्बर वन राजनयिक-वेंकैया

'राष्ट्रीय हित में सक्रिय एवं प्रभावी कूटनीति अपनाई जाए'

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों को दिया व्याख्यान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 26 May 2018 12:07:55 PM

venkaiah naidu along with indian foreign service officer trainees

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बहुपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बदलते स्वरूप के संदर्भ में राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय राजनयिकों से प्रभावी कूटनीति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उपराष्ट्रपति ने उनके आवास पर उनसे मिलने आए भारतीय विदेश सेवा बैच 2017 के 41 अधिकारियों को भारत और विश्व विषय पर व्याख्यान देते हुए उनसे यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नम्बर वन राजनयिक हैं और आप लोगों को उनके प्रयासों में विश्व के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यों से पूरकता प्रदान करनी चाहिए।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि देश में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष श्रेय जाता है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अधिकारियों से बहुपक्षीय और हमेशा बदलने वाली विश्व व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए भारतीय सभ्यता के मूल्यों और आधुनिक ताकतों जैसे लोकतंत्र, आर्थिक एवं अन्य क्षमताओं का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय और प्रभावी कूटनीति अपनाई जानी चाहिए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]