स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
योगी सरकार का बजट पेश

योगी सरकार का बजट पेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-2023 का बजट प्रस्तुत किया, जो 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का है। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हैकि हमारी सरकार ने वर्ष 2022-23 का बजट आज प्रस्तुत कर दिया है। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश एवं अंत्योदय की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट केलिए वित्तमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहाकि यह बजट प्रदेशवासियों केलिए खुशियों का द्वार सिद्ध होगा, यह समग्र विकास, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, श्रमिक और समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इस दृष्टि से यह बजट 5 वर्ष का एक विजन भी है।