स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
त्रिपुरा के राज्यपाल कुम्भ में आमंत्रित

त्रिपुरा के राज्यपाल कुम्भ में आमंत्रित

अगरतला। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने राजभवन अगरतला में त्रिपुरा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भेंटकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने त्रिपुरा के राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, साथ ही कुम्भ का लोगो एवं कॉफी टेबल बुक सहित प्रचार साहित्य भी भेंट किया।