स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
हरियाणा के राज्यपाल को कुम्भ का न्योता

हरियाणा के राज्यपाल को कुम्भ का न्योता

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से भेंटकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, साथ ही कुम्भ का लोगो एवं प्रचार साहित्य भी भेंट किया।