स्वतंत्र आवाज़
word map
राज्य
बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित राज्यों को मदद

बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित राज्यों को मदद

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में असम (2017-18 के दौरान बाढ़ से प्रभावित), हिमाचल प्रदेश (2017-18 के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित), सिक्किम (2017-18 के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित) और राजस्थान (2017 के दौरान खरीफ मौसम में सूखे से प्रभावित) तथा संघशासित प्रदेश लक्षद्वीप (2017 के दौरान चक्रवाती तूफान ओखी से प्रभावित) के लिए 1,161.17 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद को मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर कृषिमंत्री राधा मोहन सिंह, गृह सचिव राजीव गाबा, परिव्यय विभाग के केंद्रीय सचिव अजय नारायण झा, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।