स्वतंत्र आवाज़
word map

बिलाबोंग स्कूल में 'अर्थ एंड बियांड' कल्मीनेशन

अंतरिक्ष के चित्रण ने दिलचस्प पहलुओं से अवगत कराया

क्यों या क्यों नहीं सवाल पर नाटकों से प्रकाश डाला गया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 15 September 2014 10:18:46 PM

earth and beyond

भोपाल। ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने की मनुष्य की तलाश को बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल भोपाल के ग्रेड द्वितीय के छात्रों ने अपने कल्मीनेशन 'अर्थ एंड बियॉड' में प्रदर्शित किया। तथ्य और आंकड़ों को काबू करने की बच्चों की असीम क्षमता, उनकी सहज जिज्ञासा जोउन्हें "क्यों" या "क्यों नहीं" सवाल करने के लिए उकसाती है। संभावनाओं की चर्चा, जो यूनिट का एक अभिन्न हिस्सा है, पर भी कविता, नृत्य, नाटकों आदि के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था, जैसे कि सभी अंतरिक्ष में एक ओडिसी कैप्सूल में हैं। अंतरिक्ष यात्रा के अग्रदूतों ने पीछे छोड़ी गई विरासत को "यूनिवर्सल कोर्ट" के से दर्शकों को याद दिलाया, वहीं 'हैप्पी बर्थडे सेडना" में मनुष्य की जीत की सराहना करते हुए दिखाया गया। सुजाता लखानी, प्रिंसिपल बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल ने कहा कि कविता, नृत्य, नाटकों आदि के माध्यम से अंतरिक्ष के चित्रण ने सभी को पृथ्वी से दूर दुनिया के विभिन्न और दिलचस्प पहलुओं से अवगत कराया।
छात्रों ने अपनी भूमिका को एक शानदार तरीके से निभाया है। दर्शकों में शामिल माता-पिता इस विचार के साथ समृद्ध और प्रबुद्ध होकर गर्व से घर लौटे ‌कि जब भी एक बच्चा सवाल पूछता है तो उसे चुनकर सही जवाब देना चाहिए, क्या पता वो कल जाकर अगला नील आर्मस्ट्रांग या कल्पना चावला बने।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]