स्वतंत्र आवाज़
word map

हिंदुत्व की पहचान हैं स्वामी विवेकानंद

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 21 October 2013 09:03:20 AM

swami vivekananda

जयपुर। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी जयपुर व धर्म संस्कार संघ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के सार्ध शती समारोह के तहत विवेकानंद विवेकानंद के संदेशों व उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब सभागार में गौरव गाथा स्वामी विवेकानंद की, कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आचार्य राजेश्वर ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद से ही हिंदुत्व की पहचान पूरे विश्व भर में कायम है, उन्होंने पहली बार हिंदुत्व विचारधारा का पक्ष विश्व के सामने प्रखर ढंग से रखा, साथ ही अपने देशवासियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए आजीवन प्रयास किया।
ज्योतिर्विद पंडित मुकेश भारद्वाज ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की महत्ता को सिद्ध करते हुए वर्तमान में उनके संदेशों की उपादेयता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज, आरएसएस के प्रांत प्रचारक शिव लहरीजी, सार्धशती समारोह समिति के अध्यक्ष मिठ्ठा लाल मेहता, समाजसेवी द्वारिका शर्मा व एचसी गनेशिया ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस गौरव गाथा को अभियान के रूप में देश भर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विवेकानंद केंद्र की प्रांत व्यवस्थापक कुमारी रचना ने स्वागत व आभार व्यक्त किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]