स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और मोजांबिक के बीच व्यापार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 30 September 2013 09:30:45 AM

anand sharma and armando inroga

मैपुटो-मोजांबिक। वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने 27-28 सितंबर 2013 को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मोजांबिक का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान आनंद शर्मा ने 27 सितंबर 2013 को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति श्री अल्बर्टो वकीना से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय ऐतिहासिक संबंधों पर चर्चा की, बाद में उन्‍होंने मोजांबिक के व्यापार और उद्योग मंत्री आरमंडो इनरोगा से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और आगे के व्यापार के लिए विविधीकरण और निवेश की जरुरतों पर सहमति व्यक्त की। शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में प्रभावशाली वृद्धि के कारण द्विपक्षीय व्यापार जो वर्तमान में 1.28 अरब डालर का है, वह 2016 तक 3 अरब डालर तक पहुंच सकता है।
भारत ने मोजांबिक के विकास की गति में सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए 64 करोड़ डालर की ऋण राशि प्रदान की है। उसमें अनुदान, तकनीकी प्रशिक्षण, विश्वविद्यालयों में छात्रवृति आदि शामिल हैं। हाल में ही मोजांबिक में बड़ी मात्रा में कोयला और प्राकृतिक गैस की खोज की गई है। कोयला और गैस क्षेत्रों में विभिन्न भारतीय कंपनियों ने हिस्सेदारी कर अधिग्रहण किया है, जिसमें हाल में ही संयुक्त राज अमेरिका की एनाडार्को कंपनी के नेतृत्व में प्राकृतिक गैस संघों के अधिग्रहण के लिए ओएनजीसी विदेश और ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मोजांबिक के रोवयुमा बेसिन के उत्तर में लगभग 5 अरब डालर निवेश किया है और एकीकृत उर्वरक योजनाओं की स्थापना के लिए 4 अरब डालर निवेश करने की योजना बनाई है।
आनंद शर्मा ने 2014 में बेंगलुरु में आयोजित होने वाली भागीदारी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एगनोरा को भारत आने और मोजांबिक के बीच आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर सत्र को संबोधित किया। इसमें भारत और मोजांबिक के उद्योग नेताओं ने भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]