राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसाथ अपनी कर्मभूमि मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव का दौरा किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने संथाली जहेरा और हो जहेरा के पवित्र उपवनों, कौशल केंद्र और पहाड़पुर स्कूल में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रायरांगपुर में ओडिशा...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि जो देश अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होता है, वह अपने हितों की रक्षा करने में सबसे ज्यादा आत्मविश्वास केसाथ आगे बढ़ता है। राजनाथ सिंह ने यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस केसाथ यंत्र इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी अंबाझरी नागपुर में अत्याधुनिक...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान सदन में विकसित भारत युवा संसद-2026 में देशभर से आए युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा हैकि युवा लोकतंत्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें राष्ट्र में नवाचार का मूल प्रेरक शक्तिस्रोत बताते हुए ओम बिरला ने कहाकि भावी पीढ़ी में देश में बदलाव केलिए आवश्यक अद्वितीय ऊर्जा और नया संकल्प...
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन मनोज गोयल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केलिए 'स्वधा' नाम से विशेष वेलनेस वियर कलेक्शन पेश किया है। खादी उत्कृष्टता केंद्र का निर्मित यह संग्रह आधुनिक परिधान शैलियों केसाथ योग, स्वास्थ्य और संतुलित जीवन की भारतीय अवधारणाओं को मिश्रित करने का एक अभिनव प्रयास है। यह समारोह केवीआईसी के...
पूर्वोत्तर भारत में तेल गैस मिनरल्स के अकूत भंडार की खोज केलिए गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में केंद्र सरकार, असम सरकार और नागालैंड सरकार केबीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। इस मौके पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू...
ओमान केपास एक व्यापारिक पोत पर हमले केबाद भारतीय तटरक्षक बल और ओमान के अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को 8 जून 2026 को लगभग 14:20 बजे ओमान के मसिराह तट केपास लंगर डाले हुए पलाऊ ध्वज वाले टैंकर एमटी मारिवेक्स पर...
गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना पुनर्जीवीकरण कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधु, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश साहिब सिंह और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन दिल्ली में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुलाकात की। दोनों केबीच कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल...
जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति, आशा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहाकि हम वर्ष 2047 तक भारत को...
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि वैज्ञानिक नवाचार और उन्नत मौसम प्रौद्योगिकियों से देश कोहरा मुक्त उड़ानों के युग की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
भारतीय रेलवे की काजीपेट रेल विनिर्माण इकाई जल्द ही पूरी होने वाली है। यह बहुमुखी रेलवे रोलिंग स्टॉक विनिर्माण इकाई है, शुरुआत में काजीपेट अगले 5 वर्ष में 200 इंटरसिटी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वरिष्ठ अधिकारियों केसाथ बैठक में काजीपेट रेल विनिर्माण...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि भविष्य में हम ऐसी पीढ़ी तैयार करें, जो देश और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करे। उन्होंने कहाकि भारत का लोकतंत्र संपूर्ण विश्व केलिए एक मार्गदर्शक का कार्य करता है, यह अपने संवाद, सहभागिता और संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध परंपराओं के जरिए वैश्विक स्तरपर राष्ट्रों को प्रेरित...
भारतीय रेलवे ने हरित और टिकाऊ परिवहन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तरी रेलवे के जिंद-सोनीपत खंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 डिब्बों वाली रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दे दी है। यह रेलगाड़ी जल्द ही शुरू होने वाली है और 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणोदन प्रणाली से संचालित होकर अधिकतम 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की...
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा हैकि सीमा प्रहरियों पर देश को गर्व है। उन्होंने बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की सांचू पोस्ट पर जवानों से संवाद किया और महिला बैरकों का ई-उद्घाटन किया। गृहमंत्री ने कहाकि बीएसएफ की स्थापना के समय से ही सीमा प्रहरियों ने धूप, ठंड, बारिश, घने जंगल, बर्फीली चोटियों और 45 डिग्री...
भारत सरकार ने देशभर में अवैध आप्रवास और अन्य असामान्य कारणों से उत्पन्न डेमोग्राफिक परिवर्तनों का अध्ययन करने और उससे निपटने के उपायों पर सुझाव देने केलिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है। गौरतलब हैकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को ‘उच्चशक्ति प्राप्त जनसांख्यिकी मिशन’ की घोषणा की थी और केंद्रीय मंत्रिमंडल...

मध्य प्रदेश

















